कोर्स 04- गतिविधि 2 : विद्यालयी जीवन - अपने विचार साझा करें
शिक्षक/शिक्षिका के रूप में उन परेशानियों के बारे में विचार कीजिए, जिनका सामना आप अक्सर विद्यालय में करते हैं! यह सोचने की कोशिश करें कि विद्यालय प्रबंधन और माता-पिता के माध्यम से किन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है तथा किस प्रकार इन लोगों से संपर्क कर अपनी परेशानी बताई जाए ताकि बेहतर स्थिति प्राप्त हो सकें।
अपने विचार साझा करें।
शिक्षक/शिक्षिका के रूप में उन परेशानियों के बारे में विचार कीजिए
ReplyDeleteअनेक बार माता - पिता शिक्षा अभिभावक बैठक में सम्मिलित ही नहीं होते हैं या फिर स्वयं ही साक्षर नहीं होते हैं तो वे अपने बच्चों की मदद नहीं कर पाते हैं | कुछ बच्चों को गृहकार्य करने के लिए घर पर मार्गदर्शन भी नहीं मिलता है | इन परेशानियों से निपटने के लिए नियमित रूप से माता -पिता के साथ संवाद बनाए रखना आवश्यक है और गृहकार्य के लिए कुछ ऐसा कार्य भी दिया जा सकता है जिसमे माता - पिता की भूमिका अनिवार्य हो |
Deleteअक्सर माता - पिता नौकरी पेशा होने से या कम पढे - लिखे होने से शिक्षक अभिभावक बैठक में सम्मिलित नहीं होते | वे समझते है कि बच्चे की शिक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी शिक्षक की ही है , इसलिये उनके साथ नियमित रूप से संवाद बनाएँ रखना चाहिये या message के द्वारा उन्हें बच्चे की जानकारी देकर उनके कर्तव्यों का ज्ञान कराना चाहिये |
ReplyDeleteविद्यालय प्रमुख द्वारा माता - पिता तथा शिक्षकों की बैठक का आयोजन सुचारू रूप से किया जाता है | बैठक में सभी पालक नहीं आते है | जो बच्चे पढाई में कमज़ोर है उनके बारे में पालकों को उन समस्याओं को सही मार्गदर्शन देना चाहिए | | कुछ बच्चों को गृहकार्य करने के लिए घर पर मार्गदर्शन भी नहीं मिलता है | इन परेशानियों से निपटने के लिए नियमित रूप से माता -पिता के साथ संवाद बनाए रखना आवश्यक है और गृहकार्य के लिए कुछ ऐसा कार्य भी दिया जा सकता है जिसमे माता - पिता की भूमिका अनिवार्य हो |
ReplyDelete